Headlines

    BDC Evening Bulletin @ To Day

    BDC Evening Bulletin @ To Day
    👁️ 319 Views

    कांग्रेस का भाजपा पर आरोप
    भाजपा सरकार ने चंदा वसूलने के लिए ED-CBI व अन्य जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। यह आरोप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगाया है। मीडिया से चर्चा करते हुए जयराम ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग रखी। उन्होंने कहा 2018-19 और 2022-23 के बीच भाजपा को लगभग 335 करोड़ रुपए का दान देने वाली कम से कम 30 कंपनियों को केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
    संदेशखली.. तब आप कहां थे?
    संदेशखली के बेरमाजपुर गांव में भी शुक्रवार को भी ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। तनाव के बीच समझाने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुप्रतिम सरकार और बारासात रेंज के उप महानिरीक्षक भास्कर मुखर्जी अपनी टीम के साथ पहुंचे। हालांकि उन्हें भी महिलाओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। एक महिला ने पूछा आप अब आ रहे हैं। आप पहले कहां थे? राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का एक दल पीड़ितों से मिलने के लिए संदेशखाली के पतरापाड़ा पहुंची।
    मैं सीएम मोहन यादव बोल रहा हूं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी ने उज्जैन में लोगां से बात की और शिकायत सुनीं, समस्याओं का समाधान भी किया। उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली और उनके निराकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेंडमली चयन कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की।
    राहुल की यात्रा में होंगे कमलनाथ
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में यात्रा नौ जिले और 6 लोकसभा सीटों को कवर करेगी। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है वे न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर दो मार्च से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। फिर पूरी यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में छह मार्च तक शामिल रहेंगे।
    ट्रांसफर रूकवाने का झांसा
    साइबर क्राइम ब्रांच ने ग्राम कोयली थाना जेरोन तहसील पृथवीपुर जिला निवाडी के रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ बिलगैया और 23 वर्षीय हरबल कुशवाहा नाम के दो जालसाज युवकों को गिरफ्तार किया है। नौवीं और 12 वीं पास यह दोनों प्रदेश के अलग – अलग जिलों में शिक्षक , इंजीनियर और शासकीय विभाग के लिपिक को तबादला होने की जानकारी देकर बाद में ट्रांसफर रूकवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ रहे थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *