Headlines

    वक्फ विधेयक राज्यसभा में… बीजद के बदलने से बदला राज्यसभा का गणित

    वक्फ विधेयक राज्यसभा में… बीजद के बदलने से बदला राज्यसभा का गणित
    👁️ 231 Views

    नई दिल्ली. BDC NEWS

    केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित करा लिया। सरकार को एनडीए के सभी घटक दलों का जबरदस्त समर्थन मिला और विधेयक के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया। वहीं, इसके विपक्ष में 232 वोट पड़े। इसके साथ ही विधेयक के राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को इस बिल को राज्यसभा में भी पेश कर दिया। हालांकि, वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 की असल परीक्षा इसी सदन में मानी जा रही है। दरअसल, राज्यसभा में एनडीए का बहुमत जरूरी संख्या पर ही स्थिर है। ऐसे में गठबंधन के किसी भी दल के किसी भी सांसद का इधर-उधर होना विधेयक को पास कराने की राह में रोड़ा बन सकता है।

    इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने का अपना रुख बदल दिया है। अब पार्टी के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा है कि वक्फ विधेयक पर पार्टी की तरफ से कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है। सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर राज्यसभा में वक्फ विधेयक पर वोटिंग कर सकते हैं।

    गौरतलब है कि बीजद ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा से पहले इसका विरोध करने की बात कही थी। हालांकि, अब फैसला बदलने से राज्यसभा में विपक्ष की स्थिति और कमजोर हुई है। दरअसल, राज्यसभा में बीजद के 7 सांसद हैं। पहले इनकी गिनती विपक्ष में होती थी। हालांकि, अब इन सांसदों का रुख तय नहीं है। ऐसे में वक्फ विधेयक पर विपक्ष की ताकत और कमजोर होना तय है।

    भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो,

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *