बड़ी ख़बर

दो सूचियां जारी… राज्यसभा किसे भेज रहे कांग्रेस-भाजपा

नई दिल्ली. भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा अैर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम सामने आ रह हैं। बुधवार को कांग्रेस ने दो लिस्ट जारी की हैं, इनमें 7 राज्यों से 10 प्रत्याशी के नाम हैं। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है। कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैय्यद नसीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश से अशोक सिंह, तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव का नाम तय किया है।


राज्यसभा चुनाव : दो सूचियों में 12 नाम

भाजपा ने भी दो सूची जारी कीं, पहली लिस्ट में 5 नाम- ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर का नाम शामिल है। वैष्णव को ओडिशा में बीजेपी ने समर्थन का ऐलान किया है। दूसरी सूची दोपहर में आई, जिसमें सात नाम हैं। गुजरात से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है। महाराष्ट्र से तीन नाम हैं, कांग्रेस छोड़कर एक दिन पहले भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजित गोलछड़े को उम्मीदवार बनाया गया है।


अब तक 26 नामों की घोषणा
भाजपा ने अब तक 26 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने 14 और 11 फरवरी को 14 नामों की घोषणा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल हैं। हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *