Headlines

    छापा…. बैरागढ़ में हुक्का गुड गुडाते बच्चे भी मिले

    छापा…. बैरागढ़ में हुक्का गुड गुडाते बच्चे भी मिले
    👁️ 209 Views

    मुखबिरी के बाद होटल पर छापा मारा पुलिस ने
    हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम

    सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश से हुक्का बार खत्म हो गए हैं, लेकिन राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर में सरकार के दावे पर सवालिया निशान लग गया है। एक होटल में मुखबिर की सूचना पर हुक्का प्रेमी मिले। गंभीर बात यह है कि छापे में बच्चों को भी पकड़ा गया है।
    मुख्यमंत्री शिवराज संह चौहान के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ पूरे प्रदेश में हुक्काबारों पर छापे मारे, लेकिन बार संचालक है कि मानते नहीं। संतनगर(बैरागढ़) में हाई स्कूल ग्राउंड के पास होटल गोल्डन ग्रीक पर पुलिस ने छापा मारा तो युवा और बच्चे हुक्का पीते मिले। मुखबिर और बजरंग दल ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने धारा 6/7 सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम धारा 2003 के तहत की कार्रवाई है। होटल संचालक नाम अमन ग्वालानी ऊर्फ अमु बताया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की गई हे। बता दे संतनगर, भोपाल और इंदौर क्राइम ब्रांच ने पहले भी इस होटल में कई बार संदिग्ध गतिविधियां की जानकारी मिलने पर मारा छापा मारा था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *