Headlines

    किसानों पर पुलिस की नजर, दिल्ली जाने से रोका

    फाइल फोटो
    👁️ 319 Views

    भोपाल। भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो
    किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सरकार सख्त है। बस, ट्रेनों से जाने वाले किसानों के समूहों को रोका जा रहा है। किसान नेता कक्काजी को दिल्ली नहीं जाने दिया। भोपाल से किसानों का समूह कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने भोपाल स्टेशन पर किसानों को हिरासत में ले लिया है।
    13 फरवरी के आंदोलन को लेकर सख्ती
    दिल्ली जा रहे किसान नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के थे। यहां यह बताना जरूरीहे कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है, जिसे लेकर हरियाणा एवं दिल्ली की सीमाओं पर सख्ती है।
    मुझे भी हिरासत मे लिया गया
    किसान नेता कक्का जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है और उनसे अभद्रता की जा रही है। मुझे भी रविवार को 11 मील चौराहे स्थित मेरे घर से हिरासत में लिया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *