Headlines

    PM मोदी की छठी चीन यात्रा: 11 साल में सबसे ज्यादा बार चीन जाने वाले PM

    PM मोदी की छठी चीन यात्रा: 11 साल में सबसे ज्यादा बार चीन जाने वाले PM
    👁️ 264 Views

    नई दिल्ली: BDC News

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह उनकी 11 साल के कार्यकाल में छठी चीन यात्रा होगी, जो उन्हें सबसे ज्यादा बार चीन जाने वाला भारतीय प्रधानमंत्री बनाती है। गौरतलब है कि 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी। इससे पहले वह आखिरी बार 2018 में चीन गए थे

    कब-कब चीन गए पीएम मोदी?

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में कई बार चीन का दौरा किया है।

    • मई 2015: पहली आधिकारिक यात्रा, जिसमें बीजिंग, शंघाई और शियान का दौरा किया।
    • सितंबर 2016: हांगझोऊ में G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए।
    • सितंबर 2017: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
    • अप्रैल 2018: चौथी यात्रा, जो एक अनौपचारिक दौरा था।
    • जून 2018: किगदाओ में SCO समिट में शामिल हुए, जहाँ उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई थी।

    किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार किया चीन का दौरा?

    पीएम मोदी की चीन यात्राएँ अन्य प्रधानमंत्रियों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

    • एक बार: जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, और अटल बिहारी वाजपेयी।
    • दो बार: मनमोहन सिंह।

    यह भी उल्लेखनीय है कि गुलजारी लाल नंदा, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, एच.डी. देवगौड़ा और इंदर कुमार गुजराल जैसे प्रधानमंत्रियों ने अपने कार्यकाल में एक भी बार चीन का दौरा नहीं किया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *