Headlines

    मध्य प्रदेश मौसम: 30 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें कब बढ़ेगी गर्मी

    मध्य प्रदेश मौसम: 30 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें कब बढ़ेगी गर्मी
    👁️ 176 Views

    भोपाल. BDC NEWS

    मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में गर्मी वाले दिनों में बारिश आंधी और ओले गिरने वाला मौसम है। आज शुक्रवार को 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में वर्षा होने के आसार है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को भोपाल, सागर, सीहोर, रीवा समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। सीधी में 27.8 डिग्री, रीवा में 28.8 डिग्री, सतना में 31.4 डिग्री और नौगांव में पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    अगले 24 घंटे के दौरान शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, दमोह, उमरिया जिलों में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में तेज आंधी चलने का अनुमान है। जबलपुर, नर्मदापुरम, सिंगरौली, नरसिंहपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मंडला, सिवनी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ आंधी चलने के आसार है। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। जिसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।

    मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी का असर, अप्रैल-मई में हीट वेव

    प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है।

    भोपाल डॉट कॉम,ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *