Headlines

    MP Lok Sabha election 2024 party change : पूर्व विधायक शुक्ला समेत 100 से अधिक कांग्रेसियों ने कहा ‘जय हो भाजपा’

    MP Lok Sabha Election 2024
    👁️ 176 Views


    भोपाल. BDC NEWS
    MP Lok Sabha Election 2024 Party Change :कांग्रेस के कुनबे पर भाजपा की नजर है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं को सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव के बीच शनिवार यानी 20 अप्रैल को शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला के साथ कई कांग्रेसियों ने कमल वाला भगवा गमछा पहने लिया।


    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के समक्ष भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह समेत कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *