MP: 27 मार्च को 5000 करोड़ रूपये कर्ज लेगी सरकार

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

भोपाल. BDC NEWS
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर बयान दिया है। पटवारी ने कहा मौजूदा वित्तीय वर्ष में 27 मार्च को एक बार फिर तीन अलग-अलग तरीके से ‘मोहन सरकार’ 5000 करोड़ रूपये का कर्ज ले रही है, जो 20, 21 और 22 साल में चुकाया जाएगा।
आकड़ों को रखते हुए पटवारी ने कहा कि सरकार ने जनवरी से अब तक कर्ज के रूप में ली गई राशि 20,500 करोड़ हो जाएगी। 27 मार्च को लिए जाने वाले 5 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बाद चालू वित्त वर्ष में कर्ज का आंकड़ा कुल 42 हजार 500 करोड़ रुपए हो जाएगा। इसके पहले ₹37,500 करोड़ तक का कर्ज सरकार 29 फरवरी के पहले ले चुकी है।
भाजपा सरकार ने फरवरी में तीन बार कर्ज लिया था. मार्च में लिए जाने वाले कर्ज से ठीक एक माह पहले 27 फरवरी को 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज अलग-अलग तीन स्वरूप में लिया गया था। 27 फरवरी को जो कर्ज लिया गया वह 2000-2000 करोड़ और 1000 करोड़ के रूप में था. इसके पहले 6 और 20 फरवरी को सरकार के खर्च की भरपाई के लिए कर्ज लिया गया था। सरकार ने 20 फरवरी को भी 5 हजार करोड़ का लोन लिया था. यह लोन तीन अलग-अलग प्रोसेस से लिया गया था. सरकार 6 फरवरी 2024 को अलग-अलग 1500-1500 करोड़ रुपए के कर्ज ले चुकी है। फरवरी माह में सरकार 13 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है. 23 जनवरी को 2500 करोड़ का कर्ज लिया था. नए साल 2024 के प्रथम 2 माह जनवरी और फरवरी में लिए गए कर्ज की राशि ₹15500 करोड़ हो चुकी है!

कर्जे के बाद भी लाड़ली बहनों कोक 3000 नहीं

आश्चर्य है कि लगातार कर्ज लेने के बावजूद लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। धान के लिए 3100 और गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल की घोषित राशि भी #किसानों को नहीं दी जा रही है। जबकि सरकार के लग्जरी खर्च बढ़ते जा रहे हैं! हवाई यात्रा, मंत्रियों के बंगलों के रखरखाव और नई गाड़ियों पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं।

  • प्रदेशवासियों, आगामी लोकसभा चुनाव में BJP का जो भी नेता वोट मांगने आए, उसे अब यह जरूर पूछना है कि क्या मध्यप्रदेश में “मोदी की गारंटी” का कोई मोल नहीं है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *