MP GIS 2025: मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहा MP: शाह
भोपाल. अजय तिवारी BDC News
MP GIS 2025: ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2025 का समापन करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश तेजी से काम कर रहा है। मध्यप्रदेश की ये इंवेस्टर समिट ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि भारत के विकास को भी गति देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि 30 लाख 77 हजार के एमओयू दो दिन में हुए हैं। इन एमओयू में से ज्यादा से ज्यादा एमओयू जमीन पर उतरेंगे। शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का ये नया प्रयोग दूसरे प्रदेशों को भी दिशा दिखाने वाला है। विकास भी विरासत भी इस सूत्र को चरितार्थ करने का मध्यप्रदेश प्रयास कर रहा है।
पीएम का लक्ष्य पूरा करेंगे राज्य
उन्होंने कहा, 2037 तक भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प भी पीएम मोदी ने रखा है। भारत सरकार और सभी राज्यों की टीम एक साथ देश को विकास के पथ पर ले जाए ये लक्ष्य पीएम मोदी ने रखा था जिसे मध्यप्रदेश सरकार ने आगे बढ़ाया है। मध्यप्रदेश में पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत और स्थाई सरकार है।
एमपी में पारदर्शी शासन है
शाह ने कहा, मध्यप्रदेश के पारदर्शी शासन ने इंवेस्टर्स को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित किया है।मध्यप्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है यहां हर क्षेत्र में अपार संभावनाए हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि एक समय था जब एमपी बीमारू राज्य था, लेकिन बीजेपी के 20 साल के शासन के बाद अब मध्यप्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है।
उद्योगपतियों को दिलाया भरोसा
मध्यप्रदेश की इंवेस्टर समिट ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि भारत के विकास को भी गति देने का काम किया है। मैं उद्योगपतियों को भरोसा दिलाते हूं कि मध्यप्रदेश में आपको पारदर्शी नीति मिलेगी