भोपाल:
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के करीब 40 हजार शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। यह लाभ उन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा जो वर्तमान में छठा वेतनमान (6th Pay Commission) प्राप्त कर रहे हैं। वित्त विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के बाद अब इन कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 252% से बढ़कर 257% हो गया है।
कब से मिलेगा लाभ?
सरकार के आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन (जो मई में मिलेगा) से नकद दिया जाएगा। हालांकि, इसकी गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। यानी कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों का एरियर (Backlog) भी दिया जाएगा।
एरियर भुगतान की प्रक्रिया (6 आसान किस्तें)
सरकार ने एरियर के भुगतान के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है:
- अवधि: जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बकाया एरियर।
- भुगतान का तरीका: कुल एरियर को 6 समान किस्तों में बांटा गया है।
- महीने: यह राशि मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ जुड़कर आएगी।
रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान
जो कर्मचारी जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त (Retire) हो चुके हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को एरियर की पूरी राशि का भुगतान एकमुश्त (Lumpsum) किया जाएगा।
7वें वेतनमान वालों की स्थिति
गौरतलब है कि राज्य सरकार 7वां वेतनमान पा रहे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का DA पहले ही 3% बढ़ा चुकी है। वर्तमान में उनका कुल DA 58% हो गया है, जो अप्रैल के वेतन से लागू हो चुका है। ताज़ा फैसला उन कर्मचारियों के लिए है जो अभी भी छठे वेतनमान के दायरे में आते हैं।
लेटेस्ट अपडेट..
- विटामिन D की कमी के जानलेवा लक्षण और होने वाला असर

- पीएम की अपील से पहले ‘सेवा सदन’ के डॉक्टर्स ने पेश की मिसाल, कारपूलिंग से बचा रहे ईंधन

- CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% हुए पास, Digilocker और Umang पर ऐसे देखें स्कोरकार्ड

- इडली सांभर रेसिपी: नरम इडली और चटपटा सांभर बनाने की विधि

- Stock Market Today : गिरावट के साथ खुलने के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी रौनक

- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सोना 9000 और चांदी 17000 रुपये महंगी

- IMD Heatwave Alert: देश में गर्मी का तांडव, 18 मई तक लू और भीषण गर्मी की चेतावनी

- 13 मई 2026 पंचांग, राशिफल और मूलांक फल: जानें अपना आज का भाग्य
