Bhopal Live.. पूर्व मानव अधिकार पदाधिकारी ‘आलिया’ ही निकली मास्टरमाइंड
भोपाल|
BDC NEWS | bhopalonline.org
राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में डॉक्टर मनोज वर्मा के साथ हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को भोपाल पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश की मुख्य सूत्रधार डॉक्टर की ही एक परिचित महिला, आलिया खान निकली। पुलिस ने इस मामले में आलिया सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 11 तोले का सोने का कड़ा बरामद किया है।
योगा से शुरू हुई दोस्ती, विवाद के बाद बनी ‘दुश्मन’
पुलिस जांच में सामने आया कि फरियादी डॉक्टर मनोज वर्मा और मुख्य आरोपी आलिया खान एक-दूसरे को पिछले दो वर्षों से जानते थे। दोनों की मुलाकात बोट क्लब स्थित जीवन वाटिका में योगा सत्र के दौरान हुई थी। समय के साथ दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई, लेकिन हाल ही में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी विवाद का बदला लेने और डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए आलिया ने लूट की खौफनाक साजिश रची।
साजिश का खुलासा: पैसे देकर बुलाई ‘क्राइम टीम’
आलिया खान, जो पूर्व में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो में जॉइंट सेक्रेटरी जैसे पद पर रह चुकी है, ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए अदनान नामक व्यक्ति को मोटी रकम का लालच दिया। आलिया जानती थी कि डॉक्टर मनोज वर्मा अपने हाथ में करीब 11 तोले का भारी सोने का कड़ा पहनते हैं। उसने अदनान को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मारपीट के दौरान सोने का कड़ा लूट लेना है।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
श्यामला हिल्स पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:
- सोने का कड़ा: वजन लगभग 11 तोला (बाजार मूल्य करीब 17 लाख रुपये)।
- वाहन: वारदात में इस्तेमाल की गई टोयोटा ग्लैंजा कार और एक मोटरसाइकिल।
- अन्य: आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची
पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो सभी भोपाल के निवासी हैं:
- आलिया खान (मुख्य साजिशकर्ता)
- अदनान खान (सह-आरोपी)
- अरशान (सह-आरोपी)
- मोहम्मद मुदस्सिर कुरेशी (सह-आरोपी)
लेटेस्ट अपडेट
- शेयर बाजार : निफ्टी 23,950 के पार, सेंसेक्स 300 अंक उछला; फिजिक्सवाला और पीसी ज्वैलर पर टिकीं नजरें

- Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में आंधी से ढहा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत

- Bhopal STF Raid : गांधीनगर में STF की बड़ी कार्रवाई, मकान में मिला नशीले कफ सिरप का भारी जखीरा

- MP Weather Update: भोपाल-रीवा समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट

- Gold Silver Price Today : 24 कैरेट गोल्ड ₹1.56 लाख और चांदी ₹2.69 लाख के पार जानें आपके शहर का ताजा भाव

- आज का पंचांग और राशिफल : 29 मई 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे और मूलांक? जानें शुभ मुहूर्त

- CUET UG Revised Exam Dates 2026: सीयूईटी परीक्षा की नई तारीखें घोषित, 31 मई के एडमिट कार्ड जारी

- जून राशिफल 2026: मेष से मीन राशि का संपूर्ण मासिक भविष्यफल | June Monthly Horoscope 2026
