Headlines

MP डिंडौरी हादसा… 14 की मौत, 21 घायल

MP डिंडौरी हादसा… 14 की मौत, 21 घायल
👁️ 1 Views

दो हादसों की खबर है… पहली खबर मध्यप्रदेश के डिंडोरी में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी झारखंड के जामताड़ा से है, जहां ट्रेन ने 12 लोगों को कुचला है।
▪️मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए है। यह हादसा शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में देर रात हुआ है। जहां पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

▪️ झारखंड के जामताड़ा में हुए एक भीषण हादसे में 12 यात्रियों को ट्रेन द्वारा कुचल दिये जाने की जानकारी मिली है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे स्टेशन पर हाहाकार मच गया. मृतकों और घायलों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. जिन 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया उनके बारे में भी कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है. बुधवार को देर शाम जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास ये दुर्घटना हुई.

डिंडौरी. भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो
मध्यप्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई है। 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़झर के घाट में हुआ। यहां अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलट गई है।

%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B8%E0%A4%BE

बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई करके लौट रहे थे। घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। अभी सामने नहीं आ पाई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बिछिया चौका के पास हुआ। सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP-20 GB-4146 में बैठे थे। 14 मृतकों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है, जिस वाहन से हादसा हुआ है उसका बीमा और फिटनेस खत्म हो चुकी थी। माना जा रहा है, जल्द ही सरकार जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सकती है।i

सीएम दुख जताया है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

डिंडौरी सड़क हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान
Ajay Tiwari is the Chief Editor of BDC News. A veteran of the industry, he brings over 20 years of...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *