Headlines

MP Cabinet : दमोह में हवाई पट्टी के साथ,जैन आयोग के गठन को मंजूरी

MP Cabinet : दमोह में हवाई पट्टी के साथ,जैन आयोग के गठन को मंजूरी
👁️ 154 Views

हाइलाइट्स

  • दमोह के सिंग्रामपुर में केबिनेट में दमोह में हवाई पट्टी के साथ -साथ,जैन आयोग के गठन को मंजूरी
  • मुख्यमंत्री के द्वारा सिंगल किल्क के माध्यम से 1.29 करोड लाडली बहनों को 1574 करोड की राशिका अंतरण
  • 55 लाख हितग्राहियों को 332.71करोड सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • 24 लाख से अधिक उज्जवला कनेक्शन धारी बहनों के 450 गैस रिफिल योजना के 28 करोड रूपए का अंतरण
Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(1)


दमोह रंजीत अहिरवार BDC NEWS
दमोह जिले के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावतीजी की 520 जयंती को समर्पित रही। ‘मोहन सरकार’ की कैबिनेट।कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दमोह जिले में हवाई पट्टी बनाने, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में 3900 रूपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता राशि की स्वीकृति करने का फैसला लिया गया। बैठक में जनजातीय वर्ग के हितों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विचार किया गया।


जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना की निरन्तरता को मंजूरी

मंत्रि-परिषद ने निर्णय लिया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से वर्ष 2024-25 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना निरन्तर जारी रहेगी। 

मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। देश में अपने प्रकार का यह पहला कार्य है। जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चे एवं युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सरोकार जैसे जैन-मुनियों के प्रवास एवं चार्तुमास के दौरान सुरक्षा एवं बेहतर शिक्षा एवं स्थिति में सुधार आदि के संबंध में शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन जैन समाज के विशेष संदर्भ में प्रभावी तरीके से करने के लिए मध्यप्रदेश जैन कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। बोर्ड में 01 अध्यक्ष एवं 02 सदस्य होंगे। बोर्ड के गठन से जैन समाज, वर्ग के व्यक्तियों के लिए शासन की कल्याणकारी/जनहितकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। इससे जैन समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को गति मिल सकेगी। बोर्ड में 2 वर्ष श्वेतांबर और 2 वर्ष दिगम्बर समाज के कार्यकाल को निर्धारित किया जाएगा।

रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान विकसित करने समिति गठन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान को विकसित करने गठन की स्वीकृति दी। समिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, लोक निर्माण मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री और संस्कृति और पर्यटन मंत्री सदस्य होंगे। जबलपुर में स्थित मदन महल पहाड़ी के 24 एकड़ क्षेत्र को लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। इसमें रानी दुर्गावती की कांस्य प्रतिमा, ओपन एयर थिएटर, कला और शिल्प जोन (शिल्पकला, धातु और टेराकोटा), स्थानीय भोजन की उपलब्धता वाला फूड जोन, जल-संरक्षण संरचनाएं, कैफेटेरिया एवं फिल्म निर्माण पर समिति द्वारा निर्णय लिये जायेंगे।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया है कि पूर्ववर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आपस में विलय होने से दोनों विभागों के अन्तर्गत संचालित नर्सिंग महाविद्यालयों में शैक्षणिक एकरूपता लाई जाये। इसके लिए स्वशासी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों को शासकीय नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में परिवर्तित किया जाकर स्वशासी नर्सिंग महाविद्यालय के लिए पूर्व से स्वीकृत सभी 428 पदों को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सेवा भर्ती नियम अंतर्गत प्रशासित किया जाएगा।

मंत्रि-परिषद ने दमोह जिले में स्थित हवाई पट्टी के उन्नयन की सैद्धांतिक सहमति भी दी।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(3)

पत्रकारों से क्या कहा

कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल की सहयोगियों के साथ रानी दुर्गावती की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती ने कुल 52 लड़ाइयां लड़ी हैं जिनमें से 51 लड़ाई उन्होंने जीती हैं। आज उनका जन्म दिवस है इस अवसर पर हम सभी मंत्री परिषद के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सिंग्रामपुर आए हैं। इसी कारण से यहां पर कैबिनेट बैठक का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा लाड़ली बहना की भी राशि का अंतरण किया जाएगा।

हैलीपैड पर स्वागत

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत, प्रह्लाद पटेल, धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी सहित अन्य मंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्य सचिव अनुराग जैन की पहली कैबिनेट मीटिंग
मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन भी सिंग्रामपुर पहुंचे। उनके द्वारा 3 अक्टूबर को ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का प्रभार ग्रहण किया गया है। उसके बाद यह उनकी पहली कैबिनेट बैठक है।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(2)

भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *