Headlines

    Modi 3.0: पहला फैसला किसानों को पैसा, कैबिनेट की पहली बैठक में होंगे अहम फैसले

    Modi 3.0: पहला फैसला किसानों को पैसा, कैबिनेट की पहली बैठक में होंगे अहम फैसले
    👁️ 176 Views


    न्यूज डेस्क, बीडीसी न्यूज. नई दिल्ली Published by: आशा तिवारी, 10 Jun 2024
    Modi 3.0: मोदी सरकार 3.0 का पहला फैसला किसानों का है। सोमवार को लगातार तीसरी वार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएमओ पहुंचे। जहां, पीएमओ स्टॉफ ने तालियां बजाकर मोदी का स्वागत किया। साउथ ब्लॉक पहुंचे ही तीसरे कार्यकाल का पीएम मोदी ने पहली फाइल किसान सम्मान निधि पर हस्ताक्षर किए। किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए गए, इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों के खातों में पैसा पहुंचेगा। मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी।

    pm narendra modi 110864829


    बता दे रविवार शाम को मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली है, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं। सोमवार शाम पांच बजे पीएम आवास पर कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। साथ ही लोकसभा सत्र को लेकर भी चर्चा होगी। मोदी सरकार के तीसरे टर्म में उन राज्यों पर फोकस किया जाएगा, जहां इसी साल चुनाव होने हैं।

    कैबिनेट मंत्री

    राजनाथ सिंह
    अमित शाह
    नितिन गड़करी
    जेपी नड्डा
    शिवराज सिंह चौहान
    निर्मला सीतारमण
    एस जयशंकर
    मनोहर लाल खट्टर
    एचडी कुमारस्वामी
    पीयूष गोयल
    धर्मेन्द्र प्रधान
    जीतन राम मांझी
    राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह
    सर्बानंद सोनोवाल
    डॉ वीरेंद्र कुमार
    किंजरापु राम मोहन नायडू
    प्रह्लाद जोशी
    जुएल ओरम
    गिरिराज सिंह
    अश्विनी वैष्णव
    ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
    भूपेन्द्र यादव
    गजेंद्र सिंह शेखावत
    अन्नपूर्णा देवी
    किरण रिजिजू
    हरदीप सिंह पुरी
    मनसुख मंडाविया
    जी किशन रेड्डी
    चिराग पासवान
    सीआर पाटिल

    स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री

    राव इंद्रजीत सिंह
    जीतेन्द्र सिंह
    अर्जुन राम मेघवाल
    प्रतापराव गणपतराव जाधव
    जयंत चौधरी

    राज्य मंत्री

    जितिन प्रसाद
    श्रीपद नाइक
    पंकज चौधरी
    कृष्णपाल गुर्जर
    रामदास अठावले
    रामनाथ ठाकुर
    नित्यानंद राय
    अनुप्रिया पटेल
    वी सोमन्ना
    डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
    एसपी सिंह बघेल
    शोभा करंदलाजे
    कीर्ति वर्धन सिंह
    बीएल वर्मा
    शांतनु ठाकुर
    सुरेश गोपी
    एल मुरुगन
    अजय टम्टा
    बंडी संजय कुमार
    कमलेश पासवान
    भागीरथ चौधरी
    सतीश चंद्र दुबे
    संजय सेठ
    रवनीत सिंह बिट्टू
    दुर्गा दास उइके
    रक्षा खडसे
    सुकांत मजूमदार
    सवित्री ठाकुर
    तोखन साहू
    राजभूषण चौधरी
    भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
    हर्ष मल्होत्रा
    निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
    मुरलीधर मोहोल
    जॉर्ज कुरियन
    पबित्रा मार्गेरिटा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *