Headlines

    Lokayukta raid : नगर निगम के रिटायर्ड अफसर के घर छापा

    Lokayukta raid : नगर निगम के रिटायर्ड अफसर के घर छापा
    👁️ 198 Views

    भोपाल. रितेश कुमार BDC NEWS
    Lokayukta raid : नगर निगम एक अफसर ने नौकरी करते हुए तनख्वाह से ज्यादा कितना कमाया, हिसाब तैयार कर रही है लोकायुक्त पुलिस। फिलहाल दस्तावेज देखे जा रहे हैं। कनाडा यात्रा से लौटे अधिकारी कहीं वहां भी निवेश नहीं करके आए हैं, यह भी देखा जा रहा है।
    बात कर रहे हैं नगर निगम भोपाल से रिटायर्ड होने के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी में संविदा नियुक्ति पर काम कर रहे पीके जैन की। जिसके घर पर लोकायुक्त की टीम पहुंची है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके घर और दफ्तर पर छापा मारा है। लोकायुक्त ने शिकायत मिलने के बाद जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    लोकायुक्त पुलिस शुक्रवार सुबह नगर निगम के रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री पीके जैन के एयरपोर्ट रोड स्थित लॉर्ड कॉलोनी पहुंची। लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली शिकायत के बाद छापा मारा है। जैन के आवास के अलावा गोविंदपुरा इलाके में स्थित स्मार्ट सिटी कंपनी में उनके दफ्तर में भी छापामार कार्रवाई की गई, जहां वह फिलहाल संविदा पर नियुक्त हैं।

    दस्तावेजों की जांच
    छापे के दौरान जैन के आवास से एक लाख रुपये से अधिक नकदी व सोने-चांदी जेवरात मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में ही दस से ज्यादा जगहों पर जमीन, संपत्ति के कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

    कनाडा से लौटा है
    बताया जा रहा है कि जैन पिछले दिनों ही कनाडा से लौटे हैं। उन पर विदेशों में भी निवेश करने का शक है। लॉर्ड कॉलोनी में उनका आवास 6000 स्क्वेयर फीट एरिया में बना है, जिसमें उनका बेटा रहता है।

    रिटायर्डमेंट के बाद संविदा
    नगर निगम से रिटायर्ड होने के बाद बाद जैन फिलहाल स्मार्ट सिटी कंपनी में संविदा नियुक्ति पर हैं। वह स्मार्ट सिटी में प्रभारी चीफ इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *