Lok Sabha Elections : कांग्रेस को दिल्ली में झटका, भाजपा में आए लवली, पहले भी कर चुके हैं ऐसा

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

नई दिल्ली. BDC NEWS 04 May 2024
Lok Sabha Elections : 2017 में टिकट बंटवारे से नाराज होकर भाजपा छोड़ने वाले अरविंद सिंह लवली ने 2024 में कांग्रेस छोड़कर फिर भाजपा का गमछा पहन लिया है। लवली ने हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद छोड़ा था। लवली के साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लवली को भाजपा की सदस्यता दिलाई। लवली ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए कहा कि पीएम मोदी, नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद। जब हम खोए-खोए घूम रहे थे, उस समय मौका दिया गया है। हम आज पांच सीनियर आए हैं, लेकिन बहुत से लोग चाहते हैं कि देश को सशक्त सरकार मिले। देश के विकास में पीएम के हाथ को मजबूत करना चाहते हैं।

आज मेरे लिए खास दिन

पुरी ने कहा कि आज मेरे लिए विशेष दिन है। मैं दिल्ली का ही हूं। दिल्ली में जब विकास का कार्य हुआ, तब राजकुमार चौहान और लवली मंत्री रहे। देश और दिल्ली में ये सभी लोग विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इन सभी की सेवाओं का उपयोग किया जाएगा।

2017 में भी आए थे भाजपा में

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब लवली कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने इससे पहले साल 2017 में भी टिकट वितरण में नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया था। लेकिन फरवरी 2018 में एक साल से भी कम समय में वह कांग्रेस में लौट आए थे। उस वक्त लवली ने कहा था, मेरे लिए भाजपा में जाना कोई खुशी का निर्णय नहीं था। तब मैंने पीड़ा में फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *