अशोकनगर। BDC Nerws|bhopalonline.org
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक बड़े कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग के गुर्गे हरि बॉक्सर ने बिजनेसमैन को फोन कर न केवल 10 करोड़ रुपये की मांग की, बल्कि डराने के लिए उनका पूरा ‘डेली रूटीन’ भी बता दिया।
पीड़ित कारोबारी अंकित (नाम परिवर्तित) के पास आए धमकी भरे कॉल में अपराधी ने बड़े ही बेखौफ अंदाज में बात की। फोन करने वाले ने खुद की पहचान हरि बॉक्सर के रूप में दी और कहा, “अगर विश्वास नहीं होता तो गूगल कर ले कि हरि बॉक्सर कौन है और हमारी गैंग क्या करती है।” बदमाश ने कारोबारी को चेतावनी दी कि यदि 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
डेली रूटीन बताकर पैदा किया खौफ
इस धमकी की सबसे डरावनी बात यह थी कि बदमाशों के पास बिजनेसमैन की पल-पल की खबर थी। कॉल के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कब घर से निकलते हैं, कहाँ जाते हैं और शाम को किस समय वापस लौटते हैं। कारोबारी के डेली रूटीन की सटीक जानकारी देकर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि वे गैंग की कड़ी निगरानी में हैं।
पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई
इस घटना के बाद से पूरे अशोकनगर के व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से कॉल आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजनेसमैन के आवास और प्रतिष्ठान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें भी इस हाई-प्रोफाइल फिरौती मामले की जांच में जुटी हैं।
- मार्केट लाइव: निक्केई और कोस्पी में गिरावट, अमेरिकी बाजार फिसले; क्रूड ऑयल ₹99 डॉलर के करीब

- ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर हमला 6 अप्रैल तक टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

- पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी: डीजल पर शुल्क किया शून्य, पेट्रोल पर ₹10 की राहत

- ईरान-इजरायल युद्ध: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक

- जबलपुर मेडिकल कॉलेज: शिशु वार्ड में शार्टसर्किट से आग, NICU से 27 नवजात सुरक्षित शिफ्ट

- छिंदवाड़ा सड़क हादसा: CM मोहन यादव के सम्मेलन से लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, 10 की मौत
