Headlines

    Kejrival : जेल का खेल मत खेलो.. हम सब आ रहे हैं जिसे चाहो डाल दो जेल में

    Kejrival : जेल का खेल मत खेलो.. हम सब आ रहे हैं जिसे चाहो डाल दो जेल में
    👁️ 176 Views

    दिल्ली. ब्यूरो BDC NEWS 18 May 2024
    Kejrival : बहुत कुछ चल रहा है दिल्ली में। आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एपीसोड में। केजरीवाल के पीए ‘बिभव कुमार’ अंदर हो गए हैं। मामले केजरीवाल सीधे तो कुछ नहीं बोले, लेकिन चुप्पी तोड़ी है। शनिवार शाम वह हमलावर अंदाज में मीडिया के सामने आए। कहा- सब कुछ भाजपा का है। केन्द्र सरकार आप के नेताओं को गिरफ्तार करना चाहती है। टुकड़ों में क्या मैं अपने सभी विधायकों, सांसदों और बड़े नेताओं के साथ रविवार यानी 19 मई को दोपहर 12 बजे भाजपा हेड क्वार्टर जा रहा हूं। पीएम मोदी जिस-जिस नेता को गिरफ्तार करना चाहते हैं उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं।


    केजरीवाल ने कहा कि मोदी किस तरह से ‘आप’ के पीछे पड़े हैं आप देख रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा। आप यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं। हालांकि पीसी में केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को लेकर कुछ भी नहीं बोला। माना जा रहा था वे बिभव कुमार को लेकर अपनी बात रखेंगे।


    बात कार्रवाई की करते हैं, आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में बिभव कुमार को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी सीएम हाउस से हुई है। गिरफ्तारी के बाद बिभव ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट याचिका खारिज कर दी।


    कितना खास है बिभव
    केजरीवाल और बिभव की दोस्ती सालों पुरानी है। साल 2015 में वे अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने। लंबे समय से केजरीवाल के साथ हैं। फिलहाल मुश्किल में हैं। आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा रहीं स्वाति मालीवाल ने उन पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। बिभव भी स्वाति के खिलाफ काउंटर केस कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *