Headlines

    जहांनुमा के मालिक ने खुद को गोली मारी, पत्नी की तबीयत बिगड़ी

    जहांनुमा के मालिक ने खुद को गोली मारी, पत्नी की तबीयत बिगड़ी
    👁️ 176 Views

    भोपाल. बीडीसी न्यूज
    भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है । जाने माने होटल कारोबारी (जहांनुमा) मालिक नादिर खान ने बुधवार सुबह अपने घर पर खुद को गोली मार ली। कहा जा रहा है आत्म घाती कदम डिप्रेशन में चलते हुए उठाया था। हाई प्रोफाइल मामला होने से पुलिस अभी ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है। नादिर के आत्महत्या करने के बाद उनकी बेगम की तबीयत खराब हो गई है। नादिर राशिद बेगम सुरैय्या के बेटे थे
    श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नादिर राशिद श्यामला हिल्स क्षेत्र में बाल भवन विद्यालय के पास स्थित निवास पर दो बेटों और परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह 10 बजे नादिर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। उनके दो बेटे हैं, अली और जफर। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम जांच कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *