Headlines

    Women’s Day: मोदी का तोहफा 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

    Women’s Day: मोदी का तोहफा 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
    👁️ 264 Views


    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस Women’s Day के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राहत देने वाला ऐलान किया है। घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

    उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *