भोपाल। BDC News | bhopalonline.org
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर सोमवार दोपहर उस वक्त दहशत फैल गई, जब भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार (पावर कार) से अचानक आग की लपटें और काला धुआं निकलने लगा। धुएं का गुबार इतना घना था कि वह प्लेटफार्म नंबर-1 तक पहुंच गया, जिससे यात्रियों को सांस लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब 20 मिनट तक तकनीकी खराबी की अनदेखी हुई, जिससे स्टेशन परिसर गैस चैंबर जैसा नजर आने लगा
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, यात्रियों में मची बेचैनी
घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। यह ट्रेन शाम 4:50 बजे रवाना होनी थी, इसलिए रैक को प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा था। जैसे ही पावर ऑन किया गया, जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग लग गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोच में यात्री सवार नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री धुएं से बचने के लिए रुमाल और कपड़े से नाक ढककर भागते नजर आए।
हाल ही में बदला गया था रैक, 20 मिनट तक नहीं लगी भनक
हैरानी की बात यह है कि शुरुआती 15-20 मिनट तक रेलवे स्टाफ को अंदरुनी आग का अंदाजा नहीं हुआ। जब धुआं स्टेशन की छतों तक पहुंच गया, तब फायर बूस्टर की मदद से टीम सक्रिय हुई। बता दें कि भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के रैक को महज 10 दिन पहले ही आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच में तब्दील किया गया था। नए रैक में इस तरह की घटना ने रेलवे की तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रेन की रवानगी में देरी, आरकेएमपी यार्ड भेजी गई जनरेटर कार
रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त जनरेटर कार को हटाकर रानी कमलापति (आरकेएमपी) यार्ड भेज दिया है। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल के मुताबिक, “शॉर्ट सर्किट से तार जलने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था।” इंजन और पावर कार बदलने की प्रक्रिया के चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हो सकी।
लेटेस्ट अपडेट..
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल

- शटर गिरने का डर… सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बनाया महासंघ

- मानसून सत्र का हंगामेदार समापन: लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट में स्थगित, राज्यसभा में हल्द्वानी के मुद्दे पर गरमागरम बहस

