Headlines

    Delhi New CM: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, विधायक दल ने लगाई मुहर

    Delhi New CM: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, विधायक दल ने लगाई मुहर
    👁️ 187 Views

    दिल्ली. BDC NEWS

    Delhi New CM Rekha Gupta : हो गया दिल्ली के सीएम का फैसला… 20 फरवरी को सुबह करीब 11.00 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा, रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

    वैसे तो भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में सीएम का चेहरा तय हो गया था। कहा जा रहा है, राष्ट्रीय स्वयं संघ ने रेखा गुप्ता का नाम दिया था, जिस पर संसदीय दल ने हरी झंडी दे दी। बुधवार की दोपहर में भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता के रूप में चुनी गईं। रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगी और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। 

    कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
    शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों शामिल होंगे। समारोह की तैयारी मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होने से पहले शुरू हो गई थी। 30 हजार लोग कार्यक्रम में जुटेंगे।

    यह नाम चल रहे थे मीडिया में

    दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के लिए अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय के नाम चले थे।

    कौन हैं रेखा गुप्ता जाने

    • रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 
    • 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 
    • 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *