Civil Hospital Bairagarh.. महिला वार्ड के बॉथरूम में मिला नवजात.. दो महिला, दो पुरूष की करतूत
सीसीटीवी फुटैज में चार लोगों की करतूत आ रही नजर
एक महिला के दो बार परचे बने, नाम एक है पते अलग-अलग
भोपाल. BDC NEWS
बैरागढ़ सिविल अस्पताल के बाथरूम से शुक्रवार सुबह एक नवजात की आवाज गूंजने से सनसनी फैल गई। कोई महिला नवजात को छोड़कर चली गई। बच्चे की आवाज के बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्री मैच्योर डिलवेरी होने से बच्चे को जेपी अस्पताल भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटैज से खुलासा करने में जुटी है।
बता सुबह 9.30 अल्का सिस्टर ने महिला वार्ड के बाथरूम से नवजात की आवाज सुनी। जाकर देखा तो नवजात पड़ा हुआ था। सिस्टर ने तत्काल डॉ प्रेमलता को बताया। बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बताया जा रहा है प्री मैच्योर डिलेवरी है बच्चे को वजन एक किला 100 ग्राम है। वह बेहद कमजोर है। बच्चे को जेपी अस्पताल भेजा गया है।
सीसीटीवी फुटैज खंगालती पुलिस
पुलिस जांच कर रही है
अस्पताल की सूचना पर बैरागढ़ पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटैज देख। एक कैमरे से चार लोग आते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है बाथरूम में बच्चे को फेंका गया है। बाथरूम के दरवाजे पर खून के निशाने होने से यह आशंका है बाथरूम में डिलेवरी हुई होगी। पुलिस ने महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी पूछताछ की है। कहा जा रहा है कोई भी भर्ती महिला अस्पताल से गायब नहीं हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
सुरक्षा की बात करे तो महिला वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। एक महिला महिला वार्ड के बाथरूम में नवजात को छोड़कर आसानी से चली गई। गार्ड और कर्मचारियों को पता तक नहीं लगा। कुछ कैमरे बंद भी मिले हैं। वार्ड तक आने वाला कैमरा और निकलने वाले दूसरे दूर लगे कैमरे में फुटैज कैप्चर हुए हैं।
जांच हो रही है… मामले में जो भी जिम्मेदार निकलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में अपने स्तर पर और पुलिस के स्तर पर जांच हो रही है। बच्चे को जेपी भेजा गया है, उसकी हालात ठीक है।
जेके जैन, अधीक्षक, सिविल अस्पताल
पूरा खेल यह है
बताया जा रहा है कि सुबह 6.30 बजे चार लोग जिनमें दो महिला एवं दो पुरूष थे। अस्पताल आए। एक महिला ने साधना नाम से परचा बनवाकर डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने दवा एवं इंजेक्शन लिख कर कुछ देर आराम करने को कहा। इसके बाद सुबह 9.15 बजे दूसरा परचा पुरूष ने बनवाया उसमें भी महिला का नाम साधना लिखा गया, लेकिन दोनों परचों में पते अलग-अलग लिखवाए गए। एक में बूढ़ाखेड़ा तो दूसरे में लालघाटी लिखवाया गया है। पुलिस अस्पताल में आए चारों लोगों की तलाश कर रही है।
भोपाल डॉट कॉम रितेश कुमार