Headlines

    एंटी-नक्सल ऑपरेशन: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता, 7 नक्सली ढेर और 50 गिरफ्तार

    एंटी-नक्सल ऑपरेशन: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता, 7 नक्सली ढेर और 50 गिरफ्तार
    👁️ 110 Views

    सुकमा/हैदराबाद। BDC News

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित उस क्षेत्र में, जहाँ कल कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया था, आज एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आज हुई मुठभेड़ में सात और नक्सलियों को ढेर किया गया है, जिनमें माओवादियों का एक बड़ा लीडर जोगा उर्फ टेक शंकर भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के हाथ दो एके-47 राइफलों समेत कुल 8 हथियार लगे हैं।

    आंध्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 नक्सली ऑपरेटिव्स गिरफ्तार

    एक अन्य बड़ी कार्रवाई में, आंध्र प्रदेश पुलिस ने माओवादी संगठन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 50 नक्सली ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकीनाडा और डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जैसे जिलों में की गई है, जिसने संगठन के साउथ बस्तर और दंडकारण्य नेटवर्क की लॉजिस्टिक्स रीढ़ को तोड़ दिया है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश ऑपरेटिव्स सेंट्रल कमेटी मेंबर माडवी हिडमा से करीब से जुड़े थे। इनमें सीनियर नक्सली लीडर, लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट, कम्युनिकेशन ऑपरेटिव्स और सशस्त्र प्लाटून सदस्य शामिल हैं।

    बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य

    आईजी सुंदरराज ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का उनका लक्ष्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के लिए पिछले कुछ साल निर्णायक रहे हैं पिछले 20 महीनों में 2200 से अधिक नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं पिछले दो सत्रों में, बस्तर क्षेत्र में 450 से अधिक नक्सली शव बरामद किए गए हैं, जिनमें शीर्ष कैडर जैसे बसवराजू भी शामिल थे। पिछले कुछ महीनों में, केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्यों सहित 300 से अधिक माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *