विधानसभा चुनाव परिणाम 2026… LIVE
.png)
चुनाव लाइव…..
07:00 AM
- बंगाल : काउंटिंग से पहले ममता-सुवेंदु की सीट पर TMC-BJP एजेंट भिड़े:वोटों की गिनती 8 बजे से;
- बंगाल में सभी काउंटिंग सेंटर पर CAPF की 200 कंपनियां तैनात
- TMC का आरोप- 4 स्ट्रॉन्गरूम के CCTV दो मिनट के लिए बंद किए गए
- भाजपा का दावा- बंगाल में सुनामी आएगी, TMC हवा में उड़ जाएंगी
08:00 AM
- मोदी ने लिखा- परिश्रम से हर चुनौती को पार कर सकते हैं। X पर किया पोस्ट
- बंगाल की 293 सीटों पर काउंटिंग शुरू:पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे
- विधानसभा चुनाव: 5 राज्यों में मतगणना शुरू
- बंगाल की 293 सीटों पर काउंटिंग शुरू:भाजपा 7, टीएमसी 10 सीटों पर आगे
08:30 AM
- शुरुआती रुझानों में केरल में बराबरी का मुकाबला दिख रहा
- केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में 16 सीटों पर बढ़त बना ली है।
- तमिलनाडु में द्रमुक ने सात सीटों पर रुझानों में बढ़त बनाई
- शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है।
- टीएमसी 10 सीटों पर आगे चल रही है
09:00 AM
- बंगाल चुनाव: TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर
- बंगाल विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में
- बंगाल में पोस्टल बैलेट की गिनती आखिर में होगी
09:30 AM
- भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं
- बंगाल में बीजेपी रुझानों में 100 सीटों पर आगे निकली, वहीं असम में भी बीजेपी 50 सीटों पर आगे
- बंगाल में बीजेपी 90 सीटों पर आगे तो टीएमसी 85 सीटों पर आगे चल रही है
- केरल में यूडीएफ की फिफ्टी, एलडीएफ ने 18 सीटों पर बनाई बढ़त
10:00 AM
- ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगे चल रही हैं
- AMबारामती उपचुनाव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार चल रहीं आगे
- असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, 126 सीटों में से 71 पर बीजेपी आगे
10:30 AM
- रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, TVK नंबर वन पार्टी
- पहले राउंड के बाद DMK तीसरे नंबर पर खिसकी
- केरलम में कांग्रेस, असम में BJP सरकार
11:00 AM
- बंगाल में रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला
- भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आगे चल रहे हैं
- पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त
11:30 AM
- तमिलनाडु में राहुल-स्टालिन को झटका, थलपति विजय की पार्टी 100 के पार
- केरल में लेफ्ट को झटका CM विजयन पिछड़े, रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार
- असम में हिमंता का दबदबा, रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार, गौरव गोगोई पीछे
- बंगाल रुझानों में बीजेपी को बहुमत… भवानीपुर में ममता ने शुभेंदु को पीछे छोड़ा‘
12:00 PM
- बंगाल में रुझानों में भाजपा सरकार!
- 170 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है भाजपा
- 6% वोट बढ़ने से 93 सीटों का फायदा
02:00 PM
- बंगाल के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुम
- भारतीय जनता पार्टी 190 सीटों के हुई पार
- कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी
- ममता बेनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे
BDC News | bhopalonline.org
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 96 सीटों पर आगे चल रही है। वोट प्रतिशत की बात करें तो अब तक भाजपा को 45% और TMC को 42% मत मिलते दिख रहे हैं। हालांकि, फालता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना तय हुआ है।
हाई-प्रोफाइल सीटों की बात करें तो भवानीपुर से ममता बनर्जी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी फिलहाल पीछे चल रहे हैं। विशेष रूप से झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम की उन चारों सीटों पर भाजपा आगे है, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लिया था।
दूसरी ओर, मतगणना के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। आसनसोल में टीएमसी के ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ की गई है, जबकि जमुरिया में आगजनी की घटना हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कूच बिहार में सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। कुल मिलाकर, राज्य में चार स्थानों पर हिंसक झड़पें दर्ज की गई हैं।
वोटिंग कहां-कितनी हुई
- असम – लगभग 86% मतदान (पिछली बार से बढ़ोतरी)
- केरल – 78.27%
- पुडुचेरी – करीब 89%
- तमिलनाडु – लगभग 85%
- पश्चिम बंगाल – 93.19% (रिकॉर्ड स्तर)
.png)
आज भारत के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना (Counting) शुरू हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज जनता के सामने होगा। इस बार कई राज्यों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है, जो चौंकाने वाले परिणाम दे सकता है।
पश्चिम बंगाल: ममता और शुभेंदु के बीच कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान हुआ था।
- ऐतिहासिक मतदान: सूबे में इस बार आजादी के बाद का सबसे अधिक 92% से ज्यादा मतदान हुआ है।
- हॉट सीट (भवानीपुर): इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला है।
- दांव पर साख: टीएमसी जहां ‘जीत का चौका’ लगाने की कोशिश में है, वहीं भाजपा राज्य में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठी है।
असम: भाजपा की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी?
असम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।
- वोटिंग प्रतिशत: राज्य में रिकॉर्ड 85% से अधिक वोट डाले गए हैं।
- मुख्य खिलाड़ी: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा जीत की हैट्रिक का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस 10 साल का सत्ता का सूखा खत्म करना चाहती है।
तमिलनाडु: त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
- वोटिंग रिकॉर्ड: यहाँ मतदान का आंकड़ा पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14% तक पहुंच गया।
- समीकरण: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (DMK) अपनी सत्ता बचाने के लिए मैदान में हैं, वहीं विपक्ष में AIADMK (NDA के साथ) है। इस बार अभिनेता विजय (TVK) की नई पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
केरल और पुडुचेरी: क्या बदलेगा रिवाज?
- केरल: यहाँ की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को 78.27% मतदान हुआ। वर्तमान में यहाँ पी. विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ (LDF) सरकार है।
- पुडुचेरी: केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों पर भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जहाँ भारी 89.97% वोटिंग दर्ज की गई। यहाँ रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है।
लेटेस्ट अपडेट
- बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत, मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘झालमुड़ी’ के साथ जश्न

- खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाने की आसान और परफेक्ट रेसिपी

- Election Results 2026: बंगाल में भाजपा, तमिलनाडु में उलटफेर, असम में हिमंता, केरल में कांग्रेस

- Stock Market Rally : विधानसभा चुनाव नतीजों का असर, सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

- आज का पंचांग, राशिफल और मूलांक फल: 04 मई 2026

- एम्स की सफलता: रीढ़ की गंभीर बीमारियों के लिए विकसित की नई सर्जिकल तकनीक

- मिशन दृष्टि : गैलेक्सी स्पेस ने स्पेसएक्स फाल्कन 9 से लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा निजी उपग्रह

- साक्षात्कार: सनातन धर्म और संस्कृति के लिए समर्पित एक नवविवाहित दंपत्ति की पैदल यात्रा



