Headlines

    पद्म पुरस्कार: धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान

    पद्म पुरस्कारों का ऐलान पद्म पुरस्कारों का ऐलान
    👁️ 506 Views

    शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण
    131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

    नई दिल्ली. BDC News.bhopalonline.org

    राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इसमें दो लोगों को संयुक्त रूप से पद्म पुरस्कार मिले हैं, जिन्हें एक ही पुरस्कार माना गया है. इस बार पद्म विभूषण के​ लिए 5, पद्म भूषण के लिए 13 और पद्म श्री के लिए 113 लोगों को चुना गया है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इस वर्ष की सूची में देश-विदेश से आए सम्मानित लोग भी शामिल हैं.

    इन हस्तियोंं को पद्म पुरस्कार

    द्म विभूषण:
    अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम और वरिष्ठ न्यायविद के. टी. थॉमस भी पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे. पद्म भूषण पाने वालों में प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे (मरणोपरांत) और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज शामिल हैं

    113 लोग पद्म श्री से होंगे सम्मानित

    पद्म श्री पुरस्कारों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) सहित कई जमीनी स्तर पर काम करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार और चिकित्सक शामिल हैं. इस सूची में 19 महिलाएं, 6 विदेशी नागरिक और 16 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं.
    पद्म विभूषण पुरस्कार

    धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)– कला
    के. टी. थॉमस– पब्लिक लाइफ
    एन. राजम– कला
    पी. नारायणन– साहित्य एवं शिक्षा
    वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत)– पब्लिक लाइफ
    पद्म भूषण पुरस्कार

    अलका याग्निक- कला
    भगत सिंह कोश्यारी- पब्लिक लाइफ
    कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा
    ममूटी- कला
    डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा
    पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला
    एस के एम मैइलानंदन- सामाजिक कार्य
    शतावधानी आर गणेश-
    कला शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- पब्लिक लाइफ
    उदय कोटक- व्यापार और उद्योग
    वी के मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत)- पब्लिक लाइफ
    वेल्लापल्ली नटेसन- पब्लिक लाइफ
    विजय अमृतराज- खेल

    पद्म श्री पुरस्कार

    ए. ई. मुथुनायगम
    अनिल कुमार रस्तोगी
    अंके गौड़ा एम.
    आर्मिडा फर्नांडिस
    अरविंद वैद्य
    अशोक खाड़े
    अशोक कुमार सिंह
    अशोक कुमार हालदार
    बलदेव सिंह
    भगवानदास रायकरवार
    भारत सिंह भारती
    भिकल्या लडक्या धिंडा
    बिश्व बंधु (मरणोपरांत)
    बृज लाल भट्ट
    बुद्धा रश्मि मणि
    डॉ. बुधरी टाटी
    चंद्रमौली गड्डामानुगु
    चरण हेम्ब्रम
    चिरंजी लाल यादव
    दीपिका रेड्डी
    धर्मिकलाल चुनिलाल पंड्या
    गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद
    गफरुद्दीन मेवाती जोगी
    गंभीर सिंह योंजोन
    गरिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत)
    गायत्री बालसुब्रमणियन एवं सुश्री रंजनी बालसुब्रमणियन (संयुक्त)
    गोपाल जी त्रिवेदी
    गुडूरु वेंकट राव
    एच. वी. हांडे
    हाली वार
    हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)
    हरिचरण सैकिया
    हरमनप्रीत कौर भुल्लर
    इंदरजीत सिंह सिद्धू
    जनार्दन बापुराव बोथे
    जोगेश देउरी
    जुज़र वासी
    ज्योतिष देबनाथ
    के. पाजनीवेल
    के. रामास्वामी
    के. विजय कुमार
    कबिंद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत)
    कैलाश चंद्र पंत
    कलामंडलम विमला मेनन
    केवल कृष्ण ठाकुराल
    खेम राज सुंद्रियाल
    कोल्लकल देवकी अम्मा जी
    कृष्णमूर्ति बालसुब्रमणियन
    कुमार बोस
    कुमारस्वामी थंगराज
    प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोख
    ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा
    माधवन रंगनाथन
    मगंती मुरली मोहन
    महेंद्र कुमार मिश्रा
    महेंद्र नाथ रॉय
    ममिडाला जगदीश कुमार
    मंगला कपूर
    मीर हाजीभाई कासमभाई
    मोहन नागर
    नारायण व्यास
    नरेश चंद्र देव वर्मा
    निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
    नूरुद्दीन अहमद
    ओथुवार तिरुथानी स्वामीनाथन
    डॉ. पद्मा गुरमेट
    पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी
    पोखिला लेकथेपी
    डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे
    प्रतीक शर्मा
    प्रवीन कुमार
    प्रेम लाल गौतम
    प्रोसेनजीत चटर्जी
    डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेशन
    आर. कृष्णन (मरणोपरांत)
    आर. वी. एस. मणि
    रबी लाल टुडू
    रघुपत सिंह (मरणोपरांत)
    रघुवीर तुकाराम खेड़कर
    राजस्थपति कलियप्पा गौंडर
    राजेंद्र प्रसाद
    रामा रेड्डी ममिडी (मरणोपरांत)
    राममूर्ति श्रीधर
    रामचंद्र गोडबोले एवं सुश्री सुनीता गोडबोले (संयुक्त)
    रतीलाल बोरिसागर
    रोहित शर्मा
    एस. जी. सुषीलम्मा
    संगयुसांग एस. पोंगेनर
    संत निरंजन दास
    शरत कुमार पात्र
    सरोज मंडल
    सतीश शाह (मरणोपरांत)
    सत्यानारायण नुवाल
    सविता पुनिया
    प्रो. शफी शौक
    शशि शेखर वेम्पति
    श्रीरंग देवाबा लाड
    शुभा वेंकटेश आयंगर
    श्याम सुंदर
    सिमांचल पात्र
    सिवसंकरी
    डॉ. सुरेश हनगावड़ी
    स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज
    टी. टी. जगन्नाथन (मरणोपरांत)
    टगा राम भील
    तरुण भट्टाचार्य
    टेची गुबिन
    थिरुवारूर भक्तवत्सलम
    तृप्ति मुखर्जी
    वेझिनाथन कामकोटि
    वेम्पटी कुटुम्ब शास्त्री
    व्लादिमेर मेस्त्विरीश्विली (मरणोपरांत)
    युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *