Headlines

    Today Gold rate in India : जानिए 18 अप्रैल 2024 को गोल्ड- सिल्वर की कीमत

    Today Gold rate in India
    👁️ 452 Views

    Today Gold rate in India : देश मे आज यानी 18 अप्रैल 2024 को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 68 हजार 690 रुपये है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 74, हजार 120 रुपये है। चांदी प्रति एक किलो 86 हजार 400 से अधिक है। सोने- चांदी कीमतें अलग-अलग राज्य में अंतर मिलता है। वजह टैक्सटेशन है, इसलिए स्थानीय जौहरी से आपको सही कीमत का पता चलेगा।

    युद्ध का असर कीमतों पर


    विश्व स्तर पर युद्ध के परिदृश्च के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी के भाव प्रभावित हो रहे हैं। कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स 8.14 डॉलर की बढ़त के साथ 2,376.11 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट में 0.23 डॉलर की मामूली बढ़त के साथ 28.46 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है.

    हॉल मार्क जरूर देंखे

    सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *