Gold Silver Price Today 24 April 24 : सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

BDC NEWS
13 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 67,360 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,470 रुपये है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,210 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपये है। शुक्रवार (12 अप्रैल) को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम सोना 1,351 रुपए महंगा होकर 73,174 रुपए का हो गया था, जिसमें शनिवार को भी उछाल आया है। चांदी भी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। एक किलो चांदी का भाव 1,476 रुपए बढ़कर 83,819 रुपए हो गया है।


हॉल मार्क जरूर देंखे
सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।


जानिए कैरट में सोने की शुद्धता
24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है। 24 कैरट सोना ही सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध होता है। इसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे को मिलाया जाता है, जिससे 22 कैरट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।


मिस्ड कॉल से जानें भाव
अगर आप घर बैठे 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट जानना चाहते हैं तो IBJA (Indian Bullion and Jewellers Association) के नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको नए रेट मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *