Headlines

    Gold Silver Price Today: सोना में उछाल, चांद में गिरावट

    https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhUBVkH2xCTcYou2p0_rC7rr4cf4ju03v6qBl856B117q8A928ldQsfpJisifcjZyGZ3MQcQO8WMRyhyWrHED54od-EH4Wlln9EYrH0DSED7jA9tXm0HUrTIbvFyOlBWX3jYQ-bW6feuy1oRg1jUi6YISOlbNhkMdxd5rkMcowSribFzI6qnuZB1aNj1uA/s1280/Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(2).jpg
    👁️ 110 Views

    BDC NEWS
    Gold Silver Price Today: आज यानी 12 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,360 रुपए है, पिछले दिन की तुलना में 10 ग्राम सोने का दाम में प्रति रूपये का उछाल आया है। 11 अप्रैल को सोना प्रति 10 ग्राम 66,350 रुपए था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव में भी 10 रूपये का उछाल है, जो 72,380 रुपए है। 11 अप्रैल को 10 ग्राम का दाम 72,370 रुपए था। चांदी की बात करें तो ताजा कीमत एक किलो रेट 84,900 रुपए है, चांदी के रेट में 100 रूपये की गिरावट आई है। 11 अप्रैल को यह रेट 85,000 रुपए प्रति किलो था।


    हॉल मार्क जरूर देंखे
    सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।


    जानिए कैरट में सोने की शुद्धता
    24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है। 24 कैरट सोना ही सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध होता है। इसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे को मिलाया जाता है, जिससे 22 कैरट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।


    मिस्ड कॉल से जानें भाव
    अगर आप घर बैठे 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट जानना चाहते हैं तो IBJA (Indian Bullion and Jewellers Association) के नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको नए रेट मिल जाएंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *