BHOPAL Gold-Silver Price : सोना-चांदी के आज के भाव.. जाने कब गिरेंगे दाम
भोपाल में 24 कैरेट सोना 85,340 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 95,670 रुपए प्रति किलो
भोपाल. BDC News
BHOPAL Gold-Silver Price : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी 11 फरवरी को भारतीय बुलियन (www.bullions.co.in) के मुताबिक, 24 कैरेट के दाम 85,340 रुपए तथा 22 कैरेट की कीमत 78,220 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोना सोमवार को 84,960 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं राजधानी भोपाल में आज सफेद चमकदार चांदी बाजार खुलने तक 95,670 रुपए पर कारोबार कर रही है, जो बीते दिन 95,580 रुपए प्रति किलो थी.
सोना पहली बार 86 हजार पार
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 86 हजार पार हो गए है, पिछले दो हफ्ते में सोने के भाव लगभग 3400 रुपए तक बढ़े हैं। वहीं नई दिल्ली में आज चांदी की चमक में बढ़त दर्ज हुई है और यह धातु प्रति किलो 95,750 रुपए पर बिक रही है, जो बीते दिन 95,650 रुपए पर बिक रही थी.
इन भावों में GST, TCS और अन्य चार्ज शामिल नहीं हैं। सोने के आभूषण खरीदने पर यह लागू हो जाते हैं। साथ ही ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज भी लेते हैं।
कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
- सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं.
- 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
- ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं.
- कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.