Headlines

अलविदा आशा ताई : पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, कहा- “संगीत के एक युग का सूर्यास्त”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आशा भोसले ( फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आशा भोसले ( फाइल फोटो)

मुंबई/नई दिल्ली/ भोपाल |

BDC News | bhopalonlie.org

सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन से देश भर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजनेताओं ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद किया है।


प्रमुख नेताओं के शोक संदेश और ‘X’ (ट्विटर) पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने आशा जी के साथ अपनी यादें साझा करते हुए ‘X’ पर लिखा:

“भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने आशा ताई के योगदान को नमन करते हुए कहा..

“आशा ‘ताई’ ने न केवल अपनी आवाज और प्रतिभा से एक अनूठी पहचान बनाई बल्कि अपने मधुर गीतों के माध्यम से भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया। उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

फडणवीस ने भावुक होते हुए कहा..

“आज संगीत का दूसरा तारा भी लुप्त हो गया। लता दीदी के बाद आशा ताई का जाना विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत दुख की बेला है। 92 साल की उम्र में भी 3 घंटे का कॉन्सर्ट करने वाली वे दुनिया की एकमात्र गायिका थीं। आरडी बर्मन जी के साथ उन्होंने संगीत को एक अलग ही स्तर पर पहुँचाया।”

4. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

पारिवारिक संबंधों को याद करते हुए गडकरी ने लिखा…

“पद्म विभूषण आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ‘नया दौर’ से लेकर ‘रंगीला’ तक कई पीढ़ियों के साथ बदलते संगीत को अपने स्वर से अजर-अमर किया। संगीत के क्षेत्र में उनका ‘स्वर’ हमेशा याद रखा जाएगा।”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

आशा जी को संगीत जगत की अनमोल धरोहर थीं। उनके सुर युगों-युगों तक गूंजते रहेंगे और उनका जाना संगीत कला के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परिवार को ईश्वर दुख वहन करने की शक्ति दे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा्..

“सुर साम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन कला की दुनिया के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनकी मीठी धुनें हमेशा देश के लोगों के दिलों में गूंजती रहेंगी। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति!”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने उनके बांग्ला संगीत में योगदान को याद किया..

“वह एक ऐसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया। यह हमारा सौभाग्य है कि 2018 में हमें उन्हें ‘बंगविभूषण’ से सम्मानित करने का अवसर मिला। बांग्ला संगीत में भी उनका योगदान अतुलनीय है।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *