भोपाल |
BDC News | bhopalonlie.org
राजधानी भोपाल के लगभग 35 प्रमुख इलाकों में सोमवार (13 अप्रैल) को बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस और आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के कारण 2 से 6 घंटे तक की कटौती घोषित की गई है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली से संबंधित जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय (Schedule)
बिजली कटौती अलग-अलग चरणों में और अलग-अलग समय पर की जाएगी, जिसका विवरण इस प्रकार है:
1. सुबह 10:00 से दोपहर 02:00 बजे तक (4 घंटे): खटलापुरा, बरखेड़ी तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
2. सुबह 10:00 से दोपहर 03:00 बजे तक (5 घंटे): रापड़िया, मक्सी, बागली, मेकर रिगालिया, अमलतास गोल्ड, कस्तूरी विहार, पॉम विष्ठा कॉलोनी और निकटवर्ती क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी।
3. सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक (6 घंटे – सबसे लंबी कटौती): माहोली, काकड़ा अभिनव होम्स, सागर हाइट्स, के-सेक्टर, शारदा कुंज, टेक्नोलॉजी पार्क, मुस्कान परिसर, सागर एवेन्यू, इंडस पार्क, भवानी धाम (फेज-1 और 2), सुनीता टॉवर, संतोषी विहार और नरेला शंकरी जैसे बड़े रहवासी इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
4. सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक (2 घंटे): 11 मील तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कटौती होगी।
5. वीआईपी और कमर्शियल इलाके: विट्ठल मार्केट, ई-5 अरेरा कॉलोनी, पीपरनेर, हाईटेक सिटी, दीप फार्म और स्टेट हैंगर रोड पर भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रखरखाव कार्य के कारण बिजली बाधित रहेगी।
क्यों हो रही है कटौती?
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह नियमित मेंटेनेंस का हिस्सा है। गर्मी बढ़ने और आगामी सीजन की तैयारी के लिए लाइनों के पास लगे पेड़ों की छंटाई, इंसुलेटर बदलने और ट्रांसफॉर्मर की जांच का काम किया जाना अनिवार्य है। मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिना किसी सूचना के बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
लेटेट्स न्यूज अपडेट
- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल






