भोपाल

Womens day: “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” और वर्कशॉप

महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होंगे विशेष आयोजन

भोपाल: BDC NEWS

संचालक (आईईसी) एवं स्टेट नोडल प्रिवेंटिव गायनी ऑन्कोलॉजी एण्ड इनफर्टिलिटी सेंटर (प्रभारी काटजू अस्पताल) डॉ. रचना दुबे ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। एनएचएम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संचालक (आईईसी) डॉ. रचना दुबे ने बताया कि 8 मार्च को “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” थीम पर विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 9 मार्च को पीसीओएस विषय पर प्रदेश की पहली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग का आह्वान किया।

डॉ. रचना ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा “शक्ति संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केंद्र” प्रदेश का प्रथम स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर फॉर प्रिवेंटिव गायनोकॉलोजी ऑन्कोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेन्टर भोपाल जिले के कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में विकसित किया जा रहा है। इस सेंटर में विशेषज्ञों द्वारा संपूर्ण स्त्री रोग सेवाएं जैसे पीसीओएस, फाइब्रॉइड, निःसंतानता और महिलाओं में होने वाले कैंसर के इलाज के साथ-साथ मेनोपॉज़ परामर्श जैसी सेवाएं उन्नत तकनीक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से इन सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।

पीसीओएस से बचाव पर होगा विमर्श

डॉ. दुबे ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सकों को पीसीओएस से बचाव, उपचार हेतु नवीनतम तकनीकों एवं अनुसंधानों को साझा करने के लिए 9 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) भोपाल में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कांफ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ मुख्यतः स्त्री रोग विशेषज्ञ, मधुमेह विशेषज्ञ, स्किन स्पेशलिस्ट, फिटनेस एक्सपर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट, मनोरोग विशेषज्ञ, एक मंच पर एकत्रित होंगे। यह प्रदेश की पहली पीसीओएस आधारित कॉफ्रेंस है जिसमे विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ आपस में विचार-विमर्श करेंगे। डॉ. रचना दुबे ने बताया कि पीसीओएस कोई एक बीमारी नहीं अपितु विभिन्न लक्षणों का एक समूह है। इस होलेस्टिक एप्रोच से महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो सकेगी।

डॉ. रचना दुबे ने बताया कि वॉकथॉन का आयोजन वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सीटी) (प्लेटिनम प्लाजा के समीप) से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं को गायनोकोलॉजी, इनफर्टिलिटी और कैंसर निवारण से संबंधित जानकारी दी जायेगी।

भोपाल डॉट कॉम,ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *