तिरंगा यात्रा…. सैंकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर पर चढ़कर किया जय घोष

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने निेकाली यात्रा

भोपाल. भोपाल डॉट कॉम

एकता भाईचारे के प्रतीक किसान मोर्चा द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाले निकाली गई। इस यात्रा का जगह जगह पुष्पा वर्षो के साथ संत नगर की सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया।

रैली में सैकड़ों की संख्या में टैक्टर सडक़ पर दिखाई दे रहे थे। करीब दो किलोमीटर लंबी रैली में किसान मोर्चो के पदाधिकारी और किसान ही किसान मौजूद रहे। यह रैली भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम बबलू शर्मा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दर्शन सिंह चौधरी जी के निर्देशानुसार निकाली गई थी। यह यात्रा ग्राम भंवरी से शुरू हुई जो बैरागढ़ संत नगर पहुंची जिसका समापन ग्राम में फंदा राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

रैली में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बबलू पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश जो आहवान देश के प्रधानमंत्री ने किया है उसकी के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। रैली में मौजूद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी,कॉग्रेस मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। उन्हांेने कहा प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और देश में नरेन्द्र मोदी विकास के कार्यो कर रही है और आगे भी इसी तरह करती रहेगी। उन्हांेने भाजपा को कैडर बेस पार्टी बताया और कॉग्रेस को आड़े हाथों लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *