Headlines

    Sindhi : सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता, 10 व 11 अगस्त को होगी

    Sindhi : सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता, 10 व 11 अगस्त को होगी
    👁️ 198 Views
    • सिंधी मेला समिति करेगी आयोजन

    भोपाल. BDC NEWS
    सिन्धी मेला समिति द्वारा कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी विधायक भगवानदास सबनानी के टीटी नगर स्थित आवास पर एक सामाजिक बैठक में दी गई।
    बैठक में समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया की वर्ष 2009 से लगातार कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह 16 वा वर्ष है और इस वर्ष भी यह कॉम्पीटिशन पूर्णतः सिंधी व्यंजनों पर आधारित रहेगा।


    संस्कृति से जोड़ने की कोशिश
    समिति के संरक्षक सबनानी ने बताया की इस प्रकार के विभिन्न आयोजन हम लगातार करवाते आ रहे हैं। सका मुख्य उद्देश्य समाज की संस्कृति एवं संस्कार को ना भूलना बल्कि आने वाली पीढ़ी को याद रखना और रखवाना है। उन्होंने बताया की हम लगातार युवाओं को इस प्रकार के आयोजनों के जरिये अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे है।


    कहां-कहां होंगी प्रतियोगिताएं
    समिति के महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया की इस वर्ष कुकिंग प्रतियोगिता के लिये भोपाल में विभिन्न स्थानों पर सेंटर बनाये जा रहे हैं जैसे -कोटरा टी टी नगर, संत कवांराम कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, बावड़िया कलां, चुनाभाट्टी शाहपुरा, प्रभुनगर ईदगाह हिल्स, सोनागिरी, टीला जमालपुरा, पंचवटी कॉलोनी, विजय नगर, गांधीनगर संतनगर व अन्य स्थान। भोपाल के अलावा विभिन्न जिलों में भी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

    यह मौजूद रहे
    बैठक में दिव्या दरयानी, सीमा सबनानी, माया पंजवानी, के एल दलवानी, भावना जगवानी सिया आसुदानी , नानक दासवानी, राम आसुदानी, अशोक माटा, किरण वाधवानी, राजेश मेघानी, सुंदर पंजवानी, मनोहर उतवानी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *