होली मिलन: भाजपा संतनगर, गांधीनगर और फंदा मंडल ने मनाया रंगोत्सव
हिंदू त्योहार हमारी संस्कृति की आत्मा, हमारी पहचान : रामेश्वर
भोपाल. BDC NEWS
संत हिरदाराम मंडल, गांधी नगर मंडल एवं फंदा मंडल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों और गुलाल से सराबोर इस आयोजन में होली के गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासियों ने इसमें भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने रंग पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सनातन परंपरा के पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमारी जड़ों से जुड़ने का अवसर भी होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा ने हर त्योहार को समाज से जोड़ने और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम बनाया है। हमें अपने बच्चों को इन परंपराओं से जोड़ना होगा, ताकि वे भी अपनी गौरवशाली विरासत को समझें और आगे बढ़ाएं।
होली मिलन समारोह में गुलाल उड़ाकर, ढोल की थाप पर थिरकते हुए और लोकगीतों पर झूमते हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ होली खेली। हर ओर “होली है” की गूंज सुनाई दी और रंग-बिरंगी खुशियों से भर गया।