साल की पहली नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को

साल की पहली नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को
👁️ 264 Views


भोपाल। भोपाल डॉट कॉम
साल 2024 की पहली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए रथ रवाना हो गए हैं। 09 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत के लिए प्रचार रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत की जिंगल्स एवं फ्लेक्स बैनर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार भोपाल के विभिन्न शहरी व सुदूरवर्ती ग्रामों में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/सचिव एस.पी.एस. बुंदेला, जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सूर्यवंशी, जिला न्यायाधीश शैलजा गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह तथा विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक नवनीत गुप्ता उपस्थित रहे। अदालत में विद्युत विभाग एवं नगर पालिका निगम लंबित मामलों में नियमानुसार छूट देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *