Headlines

    MP NEWS : सहकारिता के पितामह थे सुभाष यादव: नायक

    MP NEWS : सहकारिता के पितामह थे सुभाष यादव: नायक
    👁️ 231 Views

    स्व. सुभाष यादव की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

    BDC NEWS. भोपाल

    सहकारिता के पुरोधा, पूर्व उपमुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और अपने जमाने के कद्दावर नेता रहे सुभाष यादव की 78 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पुष्पांजति कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने सुभाष यादव का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक गंभीर और चिंतनीय व्यक्तित्व थे। मप्र में किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए उनका कोई विकल्प नहीं है। वे खुले मन और पूरे विश्वास के साथ अपने काम को अंजाम देते थे।
    प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सुभाष यादव के साथ गुजारे अपने समय की स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि आज भी उन्हें सहकारी आंदोलन के पितामह के रूप में जाना जाता है। जब उनकी बातें हमारे हृदय में आते हैं तो मन चेतना आनंद से भर जाती है। सुभाष यादव जी का हर कांग्रेसजन के हृदय में स्थान हमेशा सुरक्षित रहेगा।
    अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी सी.पी. मित्तल और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने भी सुभाष यादव की जयंती पर उनको जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने भी कार्यक्रम का संचालन करते हुये स्व. सुभाष यादव का पुण्य स्मरण किया।

    यह रहे मौजूद
    इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी सर्वश्री प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, दीपचंद यादव, राजकुमार सिंह, जे.पी. धनोपिया, अब्बास हफीज, स्वदेश शर्मा, शैलेन्द्र पटेल, अभिनव बरोलिया, रवि वर्मा, मिथुन अहिरवार, अनुराधा सिंह, हृदेश किरार, हाकिम सिंह रघुवंशी, राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, अनुराग भार्गव, राहुल राठौर, हैदरयार खान, आनंद जैन कासलीवाल, वकील खान, हीरालाल श्रीवास सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *