MP LS Election : तीसरा चरण में नौ सीटों पर वोटिंग सात को, 1.75 करोड़ मतदाता, तैयारी पूरी

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

भोपाल. BDC NEWS 06 May 2024
MP LS Election : तीसरा चरण में नौ सीटों पर वोटिंग सात को, 1.75 करोड़ मतदाता, तैयारी पूरी लोकसभा चुनाव 2024 मध्यप्रदेश में चार चरणों में मतदान हो रहा है। मंगलवार यानी सात मई को तीसरे चरण में 9 संसदीय सीट पर वोट डाले जाएंगे। भोपाल संसदीय सीट पर मतदान के लिए सोमवार को मतदान दल लाल परेड मैदान से रवाना हो रहे हैं।


कहां-कहां डाले जाएंगे वोट


तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, सागर, गुना, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल में वोट डाले जाएंगे। 9 लोकसभा सीटों में 72 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। राजधानी भोपाल में एक महिला समेत 22 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में हैं।

वोटिंग कब से कब तक

सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मॉक पोल की कार्रवाई मतदान से 90 मिनट पहले यानी सुबह 5.30 बजे होगी। तीसरे में प्रदेश में 92 लाख 68 हजार 967 पुरूष, 84 लाख 83 हजार 105 महिला एवं 191 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। यानी तीसरे चरण में एक करोड़ 77 लाख 52 हजार583 वोटर हैं।

20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाएं

तीसरे चरण में 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाएं गए है। इनमें 2043 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। वहीं, 860 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए है। 75 मतदान केंद्रों को दिव्यांग संचालित करेंगे।

सबसे ज्यादा 23 लाख वोटर भोपाल में

9 सीटों में सबसे ज्यादा मतदाता भोपाल सीट पर 23 लाख 39 हजार 411 है। सबसे कम सागर सीट पर 17 लाख 45 हजार 690 वोटर है। इसके अलावा मुरैना में 20 लाख 6 हजार 730, भिंड में 19 लाख 654, ग्वालियर में 21 लाख 54 हजार 601, गुना में 18 लाख 89 हजार 551, विदिशा में 19 लाख 45 हजार 404, राजगढ़ में 18 लाख 75 हजार 211 और बैतूल में 18 लाख 95 हजार 331 मतदाता है।

कानून व्यवस्था के लिए

तीसरे चरण में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 5,744 है। बाधा पहुंचाने वाले 1,746 लोगों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कानून व्यवस्था के लिए एक लाख 17 हजार 521 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एक लाख 53 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए हैं।

पोस्टल बैलेट से किया मतदान

तीसरे चरण में 1,66,431 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक उम्र के 88,106 मतदाता, 100 से अधिक उम्र के 1804 मतदाता, 45 अप्रवासी मतदाता, 36,778 सेवा मतदाता, 5 लाख 25 हजार 179 मतदाता 18 से 19 वर्ष की उम्र के है। वहीं, 43 लाख 17 हजार 597 मतदाता 20 से 29 साल की उम्र के है। इसमें से 85 से अधिक उम्र के 11,747 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर पर ही मतदान किया है। वहीं, 4619 दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया है।
जैसा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया

लोकतंत्र में महापर्व में मतदान जरूर करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत देकर जरूर शामिल हों। लोकतंत्र में हर मतदाता का मत बहुत महत्वपूर्ण है। आपका मत लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान, लोकतंत्र में अपनी आस्था की अभिव्यक्ति है। इसलिये मतदान जरूर करें। राजन ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार संविधान ने आपको दिया है। संवैधानिक अधिकार का सम्मान कर मतदान अवश्य करें। मतदाता पहले मतदान करें, फिर अपने दूसरे कर्त्तव्यों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *