Headlines

    भोपाल पुलिस: पुलिस लाइन में खूब उड़ा गुलाल, जाने किसने कहा, ऐसा जोश 365 दिन दिखे

    Holi in Bhopal Police Line
    👁️ 176 Views


    भोपाल. BDC News
    शहर ने जब सुकून से होली मना ली.. उसके बाद पुलिस की होली थी। पर्व के दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा के चलते पुलिस लाइन में खूब उड़ा होली का रंग। पुलिस के मुखिया हरिनारायण चारी मिश्र बोले होली में जो ऊर्जा और उमंग का लेबिल है। साल के 365 दिन ऐसा ही होना चाहिए। सिपाही से लेकर अफसर तक सब होली मिलन में खूब थिरके।


    होली के दिन सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस के लिए शनिवार को दिन ‘होली है…’ कहने वाला था। भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों ने परिवार संग होली खेली। होली के गीतों खूबर थिरकी पुलिस लाइन। महिला-पुरुषों ने अलग-अलग होली खेली। होली मिलन के मौके बतौर मुख्य मेहमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं खास मेहमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने सभी को रंग पर्व की बधाई दी। खूब गुलाल उड़ाया गया और पुष्प वर्षा की।समारोह में वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी डांस किया। समारोह में लगभग 500 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


    यह हुए होली समारोह में शामिल
    पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त निधी सक्सेना, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर व अन्य अधिकारी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *