उपचुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक, सूची जारी

उपचुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक, सूची जारी
👁️ 132 Views

भोपाल,08 अक्टूबर 2021 बीडीसी ब्यूरो

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश के चार स्थानों जिसमें एक खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, रेगांव और जोबट विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित कर जारी की है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने बताया है कि उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और अरूण यादव, राज्यसभा सदस्य विवके तन्खा, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, अभा कांग्रेस के सचिवद्वय संजय कपूर, कुलदीप इंदौरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक, सिद्वार्थ कुशवाह, विधायक आरिफ मसूद, औंकारसिंह मरकाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *