BHOPAL weather : जानिए भोपाल में अप्रैल के मौसम का मूड

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

BDC NEWS. भोपाल
माह अप्रैल में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम के मिजाज की बात करें तो गर्मी भरा रहता है यह महीना। आमतौर पर तापमान और 28 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। बीते कुछ सालों में भोपाल के मौसम में बदलाव देखा गया है, इसकी वजह शहर के विस्तार के साथ हरियाली का कम होना और सीमेंट क्रांक्रीट की सड़कों का बनना है। कुछ साल पहले तक अप्रैल माह खुशनुमा हुआ करता था।


मार्च का अंतिम दिन
31 मार्च, रविवार का दिन है। इस दिन राजधानी के आसमान पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान दिन में 36° और रात में 25°C रहेगा। सुबह 28°C, दोपहर 36°C और शाम को 31°C तापमान का अनुमान है।

  • 1 अप्रैल, सोमवार का दिन है। इस दिन राजधानी के आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। यानी मौसम का मिजाज बहुत हद तक 31 मार्च की तरह रहेगा। तापमान 37° अधिकतम 22°C न्यूनतम रहने का अनुमान है।
  • 2 अप्रैल, मंगलवार को बादल आसमान पर रहेंगे। तापमान अधिकतम 37° और न्यूनतम 23°C रहेगा।
  • तीन अप्रैल बुधवार को भी बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 39° और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *