भोपाल।
BDC NEWS | bhopalonline.org
राजधानी में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर में असामाजिक तत्वों, अपराधियों की धरपकड़ और यातायात नियमों के पालन को लेकर जारी चेकिंग अभियान के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं.
जवाहर चौक पर निरीक्षण के दौरान खुली पोल
पुलिस कमिश्नर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण (राउंड) पर निकले थे. जब वे जवाहर चौक पहुंचे, तो वहां तैनात की गई चेकिंग टीम के 5 सदस्य अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए. असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में इतनी गंभीर लापरवाही देख कमिश्नर ने मौके पर ही सख्त नाराजगी जताई और इन पुलिसकर्मियों के निलंबन का फरमान जारी कर दिया.
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों के नाम
लापरवाही के आरोप में जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
- उप निरीक्षक (SI) नर्मदा प्रसाद उईके
- प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र शर्मा
- प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश मिश्रा
- प्रधान आरक्षक जलील खान
- प्रधान आरक्षक कमलेश लोडे
बदमाशों और हेलमेट चेकिंग को लेकर सख्त रुख
भोपाल पुलिस इन दिनों शहर में बदमाशों की निगरानी, असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता जैसे मुद्दों को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला रही है. पुलिस कमिश्नर के इस सख्त एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है और यह संदेश स्पष्ट कर दिया गया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
लेटेस्ट अपडेट
- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स





