भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
राजधानी के वार्ड क्रमांक 61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों के घरों में अखबारों के साथ एक अजीबोगरीब पम्पलेट निकला। इस पम्पलेट में बीजेपी की महिला पार्षद मधु शिवनानी की तस्वीर छपी थी और उनके ‘लापता’ होने का दावा किया गया था। इतना ही नहीं, पार्षद का सुराग देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
पम्पलेट में लगाए गए गंभीर आरोप
अज्ञात लोगों द्वारा बंटवाए गए इन पम्पलेट्स में न केवल पार्षद के 3 महीने से गायब होने की बात लिखी है, बल्कि उनकी अनुपस्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मधु शिवनानी प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा गौर की समर्थक मानी जाती हैं।
परिजनों की सफाई: “नीदरलैंड में हैं पार्षद”
इस पूरे घटनाक्रम पर पार्षद के पति और बीजेपी मंडल महामंत्री संजय शिवनानी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। मधु शिवनानी अपने बेटे-बहू के पास नीदरलैंड गई हुई हैं, जहां उनके पोते का जन्म हुआ है। उन्हें मार्च में ही लौटना था, लेकिन ईरान-अमेरिका के बीच उपजे तनाव (युद्ध की स्थिति) के कारण फ्लाइट्स के शेड्यूल बिगड़ गए।साथ ही, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, जिस वजह से उनकी वापसी में देरी हुई।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
पार्षद के परिजनों का कहना है कि मधु शिवनानी जल्द ही भोपाल लौटने वाली हैं। उनके वापस आने के बाद इस तरह के भ्रामक पोस्टर और पम्पलेट बंटवाने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल, वार्ड-61 के अवधपुरी इलाके में यह ‘पोस्टर वॉर’ लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।
लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 52 वर्षीय महिला को मिली IVF उपचार की अनुमति

- मध्य प्रदेश मौसम : 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब से बढ़ेगा मानसून का जोर

- 17 जुलाई 2026 का पंचांग और दैनिक राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

- रक्षा बंधन 2026: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्सव

- जगन्नाथ रथयात्रा 2026: पुरी से अहमदाबाद तक भक्ति की लहर, जानें आयोजन की खास बातें

- लेमन टी रेसिपी: घर पर मिनटों में बनाएं ताजगी भरी Lemon Tea

- अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को करेगा अहम सुनवाई

- Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए अपने शहर के ताजा भाव



