देखिए कौन समाजसेवी भूले… फोटो खिंचवाते समय मंदिर की गरिमा

देखिए कौन समाजसेवी भूले… फोटो खिंचवाते समय मंदिर की गरिमा

बोलती तस्वीर…
IMG 20220703 WA0072यह तो ठीक नहीं…

मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को फोटो खिंचवाते समय भगवान झूलेलालजी के मंदिर के सामने जूते उतारना याद नहीं रहा। चुनाव में राजेंद्र मनमानी अध्यक्ष और मोहन लालवानी महासचिव निर्वाचित हुए हैं।

खबर य​ह है….

भोपाल बीडीसी न्यूज

समाजसेवी राजेंद्र मनमानी आज मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वे सिंधु भवन न्यास के शिल्पकार रहे मूलचंद मनवाननी के पुत्र हैं। ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों में मोहन लालवानी महासचिव निर्वाचित हुए। लालवानी संत हिरदारामजी के रायसेन और भोपाल में अनेक सामाजिक प्रकल्पों से जुड़े रहे हैं।
ट्रस्ट के त्रि वार्षिक चुनाव में मनोज गोलानी और गुलाब ठाकुर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बने हैं। इसी तरह भावन चंदानी सचिव और गोविंदराम ज्ञानचंदानी कोषाध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ ट्रस्टी ईश्वर लाल झमनानी इंदौर,डॉ सीपी देवानी बीते दिन साल अध्यक्ष रहे। बैठक में जयपाल सचदेव, पूर्व अध्यक्ष तुलसी नैनवाणी, ग्वालियर के पीतांबर लोकवाणी, इंदौर के गुलाब ठाकुर और स्थानीय सदस्यों में डी डी मेंघानी, चेलाराम आनंदानी भी उपस्थित थे। करतार सिंह बठीजा, जबलपुर और चेतन सुखरामानी भोपाल​ निजी कारणों और अस्वस्थता के कारण नहीं आ सके।
साल पुरानी सामाजिक संस्था
उल्लेखनीय है कि सिंधु भवन ट्रस्ट मध्य प्रदेश की एकमात्र ऐसी संस्था है जो राज्य स्तरीय संस्था के रूप में गत कई वर्ष से कार्य कर रही है।संस्था सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहती है। ट्रस्टी गण समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हैं। प्रतिवर्ष चेटीचंड सम्मान समारोह, दिवाली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम होते हैं। मैरिज ब्यूरो के संचालन और निर्धन विद्यार्थियों और महिलाओं को आर्थिक सहायता और पाठ्य पुस्तकें देने का कार्य भी ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *