Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, जानें 30 मई को आपके शहर में क्या हैं भाव

Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, जानें 30 मई को आपके शहर में क्या हैं भाव
👁️ 495 Views

नई दिल्ली | बिजनेस डेस्क
BDC News | bhopalonline.org

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है. आज शनिवार, 30 मई को देश भर के बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. गुडरिटर्न्स (GoodReturns) वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती कारोबार के दौरान 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये का इजाफा हुआ, जिससे प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,650 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के दामों में भी बढ़त का सिलसिला जारी है.

सर्राफा बाजार में क्यों आ रही है इतनी तेजी?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मँडरा रहे भू-राजनीतिक संकट, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग की अनिश्चितताओं ने वैश्विक बाजारों का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया है. वैश्विक महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण निवेशक अब शेयर बाजारों (इक्विटी) में आ रहे उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अपनी पूंजी सुरक्षित निवेश (Safe Heaven) के रूप में सोने-चांदी में लगा रहे हैं. यही वजह है कि दोनों कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से कीमतों को बड़ा सपोर्ट मिल रहा है.

महानगरों और प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

नीचे दिए गए दामों में माल एवं सेवा कर (GST), टीसीएस और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. अपने स्थानीय बाजार के सटीक भाव के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

शहर24 कैरेट (शुद्ध सोना)22 कैरेट (स्टैंडर्ड सोना)18 कैरेट (ज्वेलरी सोना)
दिल्ली1,57,800 रुपये1,44,660 रुपये1,18,390 रुपये
मुंबई1,57,650 रुपये1,44,510 रुपये1,18,240 रुपये
कोलकाता1,57,650 रुपये1,44,510 रुपये1,18,240 रुपये
बेंगलुरु1,57,650 रुपये1,44,510 रुपये1,18,240 रुपये
चेन्नई1,59,290 रुपये1,44,990 रुपये1,21,590 रुपये

चांदी की कीमतों में भी उछाल, 2.90 लाख के करीब पहुंचे दाम

सोने के साथ-साथ चांदी भी खरीदारों को चौंका रही है. आज देश के कई हिस्सों में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बड़ी उछाल के बाद अब चांदी का भाव 2,80,000 रुपये से लेकर 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. वहीं चेन्नई सहित कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *