Headlines

    भोपाल पुलिस काे कामयाबी : CEIR पोर्टल की मदद से खोजे गए 24 मोबाइल

    AI Image AI Image
    👁️ 737 Views

    भोपाल। रवि नाथानी
    BDC News | bhopalonline.org

    जोन-04 पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से बैरागढ़ संभाग से 24 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 25 हजार 582 रुपये है।

    %E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8

    बता दे पुलिस उपायुक्त (जोन-04) मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्यराज ठाकुर की देखरेख में जब्ती के लि विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग और अपडेट डेटा का बारीकी से अध्ययन किया। थाना बैरागढ़ और थाना खजुरी सड़क की टीमों ने बरामदगी की। थाना बैरागढ़ क्षेत्र से चोरी के 20 मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 3,77,353 रुपये है। थाना खजूरी सड़क क्षेत्र से 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनका मूल्य 48,229 रुपये है।

    अभियान में थाना प्रभारी बैरागढ़ अशोक गौतम, थाना प्रभारी खजूरी सड़क नीरज वर्मा सहित आरक्षक आशीष यादव, दुर्गेशराज सिलावट, अनुराग शर्मा, राकेश दांगी और बबन राठौर की भूमिका रही।


    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *