भोपाल:
BDC NEWS | bhopalonline.org
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर स्वीमिंग पूल में बुधवार की शाम एक दुखद घटना घटी। शाहपुरा की अमलतास कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय कारोबारी संजय त्यागी की स्वीमिंग पूल में अभ्यास के दौरान अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ माना जा रहा है, क्योंकि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहाँ पानी की गहराई मात्र चार फीट थी।
रोजाना की तरह गए थे स्वीमिंग करने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय त्यागी का यह रोज का नियम था। वे हर शाम स्वीमिंग के लिए तरुण पुष्कर जाते थे। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे जब वे पूल में तैराकी कर रहे थे, तभी अचानक वे पानी में बेसुध हो गए। उन्हें इस हालत में देख वहां मौजूद अन्य तैराकों और लाइफगार्ड्स में हड़कंप मच गया।
ट्रेनर ने दिया सीपीआर, पर नहीं बची जान
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रेनर और लाइफगार्ड्स ने संजय त्यागी को पानी से बाहर निकाला। उनकी जान बचाने के लिए तत्काल सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया गया, लेकिन उनकी सांसें वापस नहीं लौटीं। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार
टीटी नगर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालांकि प्रथम दृष्टया मामला दिल का दौरा पड़ने का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा ‘शॉर्ट पीएम रिपोर्ट’ और विस्तृत विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों और परिचितों के लिए यह घटना एक गहरे सदमे की तरह है।
लेटेस्ट न्यूज अपडेट
- मानसून सत्र का हंगामेदार समापन: लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट में स्थगित, राज्यसभा में हल्द्वानी के मुद्दे पर गरमागरम बहस

- मध्य प्रदेश के ओजस्वी रचनाकारों ने फूंकी स्वतंत्रता संग्राम में जान

- मध्य प्रदेश के वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया बलिदान, चन्द्रशेखर आजाद भी इसी भूमि के

- Bhopal History: 15 अगस्त 1947 को भोपाल में क्यों नहीं फहरा था तिरंगा?

- MP Labour Code 2026 : मध्य प्रदेश में 24/7 खुलेंगे मॉल और दुकानें, जानें नए नियम

- बारिश का कहर: भोपाल-गुना में स्कूलों की छुट्टी, कई जिलों में नदियां उफान पर

- 10 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल: मेष से मीन राशि और मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

- घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर






.png)

