जबलपुर/संत नगर:
BDC NEWS | bhopalonline.org
जबलपुर में हाल ही में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजधानी भोपाल के उपनगर संत नगर की उभरती सितारा तनिषा आसनानी ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग संगठन द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में तनिषा ने अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ लगातार दूसरे वर्ष ‘बेस्ट पावरलिफ्टर ऑफ मध्य प्रदेश’ (रनर अप) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
292.5 किलो वजन उठाकर जीता गोल्ड
प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की थी। 14 वर्षीय तनिषा आसनानी ने 69 किलोग्राम भारवर्ग (यूथ कैटेगरी) में हिस्सा लिया। उन्होंने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट स्पर्धाओं को मिलाकर कुल 292.5 किलोग्राम वजन उठाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें न केवल उनके भारवर्ग में प्रथम स्थान दिलाया, बल्कि उन्हें प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में भी शीर्ष पर ला खड़ा किया।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
तनिषा की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है। बेहद कम उम्र में लगातार दो सालों तक ‘बेस्ट पावरलिफ्टर’ का खिताब बरकरार रखना उनकी कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि तनिषा जैसी प्रतिभाएं साबित करती हैं कि यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय हो, तो किसी भी बाधा को पार कर नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं। तनिषा की इस जीत से संत नगर और पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
रिपोर्ट: रवि नाथानी
लेटेस्ट न्यूज अपडेट
- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स






